Rajasthan open board PCP Camp. राजस्थान ओपन बोर्ड पीसीपी कैंप 2022 की पूरी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है | पीसीपी कैंप की पूरी जानकारी आप ध्यान से पढ़ना नहीं तो 10वीं व 12वी ओपन बोर्ड में सीधा फेल हो जाओगे |
राजस्थान ओपन बोर्ड का पीसीपी कैंप कितने दिन लगता है ?
राजस्थान के 10वीं व 12वीं ओपन बोर्ड का पीसीपी के 15 दिन तक लगता है | वैसे तो यह कैंप 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक लगता है लेकिन इस बार कोरोना की वजह से राजस्थान के 10वीं & 12वी ओपन बोर्ड का पीसीपी कैंप इस बार विलंब से लग रहा है |
राजस्थान ओपन बोर्ड के पी सी पी कैंप कब से शुरू हो रहे हैं ?
राजस्थान ओपन बोर्ड के पीसीपी कैंप 14 फरवरी से लगाकर 28 फरवरी तक लगेंगे | यदि आप इस डेट के बीच में पीसीपी कैंप नहीं देने जाते हो तो आपके दोबारा से पीसीपी कैंप नहीं लगेंगे | राजस्थान के 10वीं और 12वीं ओपन बोर्ड के पीसीपी कैंप एक बार ही लगते हैं |
क्या राजस्थान ओपन बोर्ड के PCP Camp में जाना जरूरी है ?
बिल्कुल आपको राजस्थान ओपन बोर्ड के पीसीपी कैंप जाना जरूरी है यदि नहीं जाओगे तो सीधा राजस्थान के 10वीं 12वीं ओपन बोर्ड में आप फेल हो जाओगे | इसलिए आपको राजस्थान के 10वीं और 12वीं ओपन बोर्ड के जो पीसीपी कैंप लग रहे हैं उसमे आपको लगातार पंद्रह दिन तक जाना जरूरी है | वहां पर आपकी उपस्थिति भी ली जाएगी |
क्या Rajasthan open board pcp camp के नंबर पास होने में जोड़े जाते हैं ?
राजस्थान के 10वीं व 12वीं ओपन बोर्ड में पास होने के लिए पीसीपी कैंप के नंबर भी जोड़े जाते हैं | पीसीपी कैंप के नंबरों को सत्रान्क के नंबरों के नाम से भी जाना जाता है |
राजस्थान ओपन बोर्ड में पीसीपी से सत्रान्क के कितने नंबर भेजे जाते हैं ?
राजस्थान ओपन बोर्ड के 10वीं व 12वीं ओपन बोर्ड में प्रत्येक विषय में पीसीपी कैंप से अलग-अलग सत्रान्क के नंबर भेजे जाते हैं | आपके कौन से विषय में कितने नंबर सत्रान्क के भेजे जाएंगे इसके बारे में आप इस लिस्ट में चेक कर सकते हैं |
राजस्थान के 10वीं ओपन बोर्ड में सत्रान्क के कितने नंबर भेजे जाते हैं यहां से आप देख सकते हो कि आपके सब्जेक्ट में कितने सत्रान्क के नंबर भेजे जा रहे हैं |
विषय | सत्रान्क | विषय | सत्रान्क नंबर |
हिंदी | 10 | अंग्रेजी | 10 |
उर्दू | 10 | पंजाबी | 10 |
राजस्थानी | 10 | संस्कृत | 10 |
गणित | 09 | विज्ञान | 09 |
सामाजिक | 10 | गृह विज्ञान | 09 |
सिंधी | 10 | डाटा एंट्री कार्य | 04 |
चित्रकला | 03 | अर्थशास्त्र | 10 |
मनोविज्ञान | 10 | गणित | 09 |
भारतीय संस्कृति एवं विरासत | 10 | व्यवसाय अध्ययन | 10 |
राजस्थान के 12वीं ओपन बोर्ड में पीसीपी कैंप से सत्रान्क के कितने नंबर भेजे जाते हैं यहां पर आप लिस्ट देख सकते हो |
विषय | सत्रान्क | विषय | सत्रान्क |
हिंदी | 10 | उर्दू | 10 |
संस्कृत | 10 | अंग्रेजी | 10 |
गणित | 10 | जीव विज्ञान | 08 |
भौतिक विज्ञान | 08 | रसायन विज्ञान | 08 |
इतिहास | 10 | भूगोल | 08 |
समाजशास्त्र | 10 | व्यवसाय अध्ययन | 10 |
राजनीति विज्ञान | 10 | अर्थशास्त्र | 10 |
गृह विज्ञान | 08 | मनोविज्ञान | 10 |
चित्रकला | 03 | पर्यावरण विज्ञान | 08 |
कंप्यूटर विज्ञान | 06 | डाटा एंट्री कार्य | 04 |
लेखाशास्त्र | 10 |
राजस्थान ओपन बोर्ड पीसीबी कैंप देने के लिए आपको कहां जाना है ?
राजस्थान के 10वीं 12वीं ओपन बोर्ड के पीसीबी कैंप के सेंटर की लिस्ट आ चुकी है अब आपको PCP कैंप देने के लिए कौन से विद्यालय में जाना है इसकी लिस्ट हमने टेलीग्राम ग्रुप पर भेज दी है इसलिए आप जल्दी से नीचे दिए टेलीग्राम ग्रुप में जाकर देखें कि आपको पीसीपी कैंप देने के लिए कौन से स्कूल में जाना है |
क्या सप्लीमेंट्री वाले विद्यार्थियों को भी पीसीपी देने जाना जरूरी है ?
राजस्थान के 10वीं व 12वीं ओपन बोर्ड के सप्लीमेंट्री वाले विद्यार्थियों को भी पीसीपी कैंप देने जाना जरूरी है क्योंकि वहां पर आपको बताया जाएगा कि इस कम समय में आप किस प्रकार से पढ़ कर पास हो सकते हो | साथ ही आपको और भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी जिससे आप इस बार फेल ना हो |